
मांदर थाप पर थिरके कुलपति व विधायक
दुमका, 08 जनवरी। संताल परगना के ह्दय स्थली उपराजधानी दुमका में धूमधाम से हर्षोउल्लासपूर्वक सोहराय पर्व शुक्रवार को मनाया गया। सोहराय पर्व का आयोजन संताल परगना के गौरव सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्य़ालय के अंगीभूत कॉलेज संताल परगना महाविद्यालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर नेम-निष्ठा से पूजारी ने मरांग ऐरा और जाहेर ऐरा का पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सोना झरिया मिंज, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, झामुमों के बोरियो विधायक लॉबिन हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा विधायक नलीन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, जिला परिषद सदस्य जोऐस बेसरा आदि शामिल हुए। अतिथियों ने आदिवासी ईस्ट देव का पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

पूजा-अर्चना के बाद अतिथियों का परांपरिक रिति-रिवाज नृत्य संगीत से छात्राएं स्वागत करते हुए मंच तक पहुंचाये। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत पगड़ी और पंछी पहना किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो मिंज ने लोगों को संबोधित करते हुए सोहराय पर्व की महता बताते हुए परांपरा एवं संस्कृति को अक्षुण्य बनाये रखने को आयोजन महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वैश्वविक महामारी कोरोनाकाल से बचकर ही ऐसे आयोजन संभव हो सका है। इस अवसर पर बोरिया विधायक ने संताली लोकगीत के माध्यम से कोरोनाकाल के बाद एकजुट होने के अवसर को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पांच दिनों तक पशु, प्रकृति प्रेम को लेकर अलग-अलग लोकगीत एवं तौर तरीके से लोगों को अवगत करवाया।

इस अवसर पर अतिथियों ने संताली पुस्तक रिमिल का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सिद्धौर हांसदा एवं श्यामदेव हेम्ब्रम ने किया। मंच संचालन राजीव बास्की एवं ऐमानुवेल हेम्ब्रम कर रहे थे। आयोजन में समिति अध्यक्ष गोविंद किस्कू, सचिव मार्शल मुर्मू, कोषाध्यक्ष अरमदीप मुर्मू, उपाध्यक्ष ठाकुर हांसदा आदि की सराहनीय भूमिका रही।
