
दुमका, 06 जनवरी। कीचड़ में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कुमारपाड़ा स्थित बढ़ाई पाड़ा में बुधवार को घटी। मृतक मजदूर का शिनाख्त 45 वर्षीय जय देव राणा की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोलपुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस देर शाम सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। बताया जाता है कि बढ़ाईपाड़ा में मनोज साह नामक व्यक्ति घर का निर्माण करवा रहा है। इस कार्य में गोलपुर के दो युवक जयदेव राणा और एसके हेम्ब्रम मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। देर शाम को समाप्त करने के बाद जयदेव किसी तरह से कीचड़ में गिर गया। उसे निकालने की बजाय उसका साथी छोड़ भाग निकला। बाद में मोहल्ले के लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव निकाल कर कब्जे में लिया। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मजदूर की कीचड़ में गिरने से मौत हुई है। वह कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।