
सरकारी शिक्षक सह कथित भाजपा नेता निकला नक्सली का साथी
दुमका, 05 जनवरी। दर्जनों नक्सली कांड का अभियुक्त पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुनील सोरेन को शिकारीपाड़ा पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दी है। भाजपा नेता सुनील सोरेन की गिरफ्तारी शिकारीपाड़ा पुलिस पश्चिम बंगाल के सिउड़ी पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। गिरफ्तार आरोपी नेता सिउड़ी थाना क्षेत्र के लालकोठी निवासी है। आरोपी नेता सिउड़ी के बेनी माधव हाई स्कूल में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत था। आरोपी की गिरफ्तारी थाना वर्ष 2011 में नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता एवं आमर्स एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 50/10 एवं 10/11 के तहत दर्ज मामले में हुई। दर्ज प्राथमिकी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मामले में सुनील सोरेन सहित वीरभूम जिला के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के तालबांध गांव का रहने वाला बाबुलाल टुडू एवं थाना क्षेत्र के ही तानसुली गांव निवासी रूबेन सोरेन है। शिकारीपाड़ा पुलिस अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से निर्गत वारंट, इश्तेहार, कुर्की सहित अन्य आदेष निर्गत होने के बावजूद न्यायालय में आत्मसर्पण नहीं करने पर गिरफ्तारी हुई। हलांकि मामले में एसपी अंबर लकड़ा ने कुछ भी बताने से परहेज करते नजर आये। पूछने पर उन्होंने समय आयेगा तो बता देंगे कह सवाल से बचते नजर आये। यहां बता दें कि वर्ष 2010-11 में शिकारीपाड़ा क्षेत्र में नक्सलियों का तांडव चल रहा था। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के चित्रागड़िया मौजा में पत्थर खदान के कार्यालय एवं मोटरवाहनों को नक्सलियों के द्वारा आग के हवाले करने में संलिप्तता का आरोप है। हालांकि बाद में नक्सलियों ने ही बाबूलाल किस्कू की हत्या पुलिस मुखबिर होने के संदेह में कर दी थी। उपरोक्त दोनों कांडों में सुनील सोरेन की संलिप्तता रही है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफल रही।
