
जिला ओलंपिक संघ समिति का हुआ पुर्नगठन
दुमका,03 जनवरी। जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक रविवार को गिलानपाड़ा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसपी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ बीके मिश्रा ने किया। बैठक में विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहे। बैठक गत वर्ष के आम वार्षिक बैठक पर समीक्षा की गई। साथ ही सचिव का प्रतिवेदन एवं जिला ओलंपिक संघ का चुनाव वर्ष 2021 से 2025 करने के लिए चर्चा हुई। बैठक में झारखंड ओलंपिक संघ के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य रणवीर सिंह के उपस्थिति में जिला ओलंपिक संघ समिति का पुर्नगठन किया गया। जिसमें समिति के आजीवन अध्यक्ष डॉ बी के मिश्रा बने। अध्यक्ष डॉ सुशील मरांडी एवं रविकांत झा मनोनीत हुए। उपाध्यक्ष डॉ तुषार ज्योति, अमरेंद्र कुमार एवं ब्रेचुस किस्कू मनोनीत हुए। सहयोगी उपायध्यक्ष मोहम्मद कमरुद्दीन एवं निमाई कांत झा मनोनीत हुए। महासचिव वरुण कुमार बने। सह सचिव स्मिता आनंद, सूरज केसरी एवं मनोज भंडारी बने। कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मनोनीत हुए। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रशांत कुमार, ओमकार नाथ एवं हिमांशु शेखर यादव मनोनीत हुए।