
दुमका, 01 दिसंबर। हंसडीहा के नये थाना प्रभारी के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक आकृष्ट अमन ने मंगलवार को योगदान लिया। थाना के पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष बनने पर आकृष्ट को बधाई दी। नये थानाध्यक्ष आकृष्ट अमन ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त, शांति एवं निर्बाध रूप से विकास की गति में सहयोग करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शोषित पीड़ित लोगों को त्वरित रूप से न्याय मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, लूटकांड, अन्य मामले पर भी हमारी कड़ी नजर रहेगी। आम नागरिक किसी भी कार्य के लिए सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। उन्हें न्याय मिलेगा और दोषी को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल से ही अपराध व उग्रवाद मुक्त बनाया जा सकता है। साथ ही कोविड 19 का ख्याल रखते हुए सरकार के गाइड लाइन का पालन करने की बात कही है।